संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के भुड़वार गांव के रहने वाले सूरज कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार को सुबह सोहनपुर देसी भट्ठी के पास सामान खरीदने गया था तो भट्ठी के पास पहले से मौजूद चार व्यक्ति मुझे पकड़कर मारने-पीटने लगे और कहने लगे मोबाइल चोरी करता है। इतना ही नहीं इन लोगों के द्वारा मेरे ऊपर धारदार हथियार से भी हमला किया। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव करके मेरी जान बचाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि मारपीट नहीं हुई है। आरोप गलत है। संवाद