देवरिया। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था देवरिया ने पेंशनर्स को भी आठवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने के लिए सरकार से मांग की है।
संगठन की तरफ से पेंशनर्स दिवस 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन डीएम को देने का निर्णय लिया है। संगठन से जुड़े पेंशनर्स 17 दिसंबर को प्रात: 10.30 बजे संस्था भवन पर एकत्र होंगे। वहां से दोपहर 12 बजे न्यू सभागार भवन कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। संवाद