देवरिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने सोमवार को आए एक मरीज के पाॅकेट से उचक्कों ने सात हजार रुपये उड़ा दिए। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वह सीटी स्कैन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन करा रहा था। इसकी जानकारी होने पर मरीज व तीमारदार परेशान हो गए। इसके बाद बिना किसी अधिकारी को सूचना दिए घर चल गए।
जिले की भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के छपिया भिंगारी बाजार के रमाशंकर मौर्या इलाज कराने के लिए सोमवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। देर तक कतार में खड़े होने के बाद पर्ची लेकर ओपीडी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि कमरा नंबर चार के बाहर भी भीड़ थी। वहां डॉक्टर को दिखाए तो सीटी स्कैन कराने को लिखा गया। वह अपनी जेब में सात हजार रुपये रखे थे।
यहां देखे तो पैसा था। इसके बाद सीटी स्कैन सेंटर पर करीब एक बजे पहुंचे, जहां रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ कम थी। चार-पांच लोग ही थे, जिसमें कुछ युवक व महिलाएं थीं। वह रजिस्ट्रेशन कराकर हटे तो पाकेट से रुपये गायब थे। इसके बाद परेशान हो गए। जांच कराने के बाद घर लौट गए। संवाद