फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम में मिला जिंदा देशी मुर्गा: क्रिकेट प्रतियोगिता में कैश न ट्रॉफी..विजेता टीम को उपहार में मिला मुर्गा

Thu, 12 Feb 2026 02:06 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया में क्रिकेट प्रतियोगिता में उपचार स्वरुप विजेता टीम को जिंदा मुर्गा दिया है। ये उपहार देखकर क्रिकेट प्रेमियों के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने खूब ठहाके लगाए। 9 फरवरी को पथरदेवा में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मौके पर उपहार वितरण समारोह में विजेता टीम को पुरस्त किया गया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
क्रिकेट मैच के बाद उपहार भेंच किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महुआरी स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित महुआरी प्रीमियम लीग (एमपीएल) दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर खूब चर्चा में है। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज जैसे पुरस्कारों में देशी मुर्गा एवं च्यवनप्राश दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 8 फरवरी रविवार को पथरदेवा और बेलही बिहार टीम के बीच खेला गया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेलही बिहार की टीम मात्र 7 ओवर में 24 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पथरदेवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर 3 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

मुकाबले के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं नगर पंचायत पथरदेवा के पूर्व प्रत्याशी अजय मद्धेशिया रहे। विजेता पथरदेवा टीम को शील्ड के साथ ₹10,000 नगद, जबकि उपविजेता बेलही बिहार को शील्ड एवं ₹5,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन ऑफ द मैच साहिल (पथरदेवा) और मैन ऑफ द सीरीज मोनू (बेलही बिहार) को देशी मुर्गा व च्यवनप्राश देकर सम्मानित किया गया।

कमेंट्री प्रद्युम्न पांडेय और रजनीश यादव ने की। आयोजन प्रद्युम्न पांडेय उर्फ पीडी व्लॉगर एवं सरफराज द्वारा किया गया। आयोजन समिति में करीमन, अवनीश, समीर, रफीक, महबूब और हबीब सिद्दीकी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें