फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चुनावी रंजिश में हुए विवाद के मामले में आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Sat, 28 Feb 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उधर, पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि विवाद के दौरान युवक ने जान से मारने के नियत से हवाई फायरिंग किया था। जबकि पुलिस फायरिंग की घटना को इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी शैलेश सिंह प्लाई सेक्टर के व्यापारी हैं। पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे व्यापारी प्लाई फैक्ट्री से दुकान जा रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ युवकों ने घेर कर पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हालांकि पुलिस विवाद होने की बात कह रही है जबकि फायरिंग की घटना को इन्कार रही है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रधानी के चुनाव को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। फायरिंग की सूचना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें