फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नवविवाहिता को पीटकर ससुराल वालों ने घर से खदेड़ा

Wed, 24 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में पुलिस से शिकायत की है। खुखुंदू क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी रामप्रवेश प्रसाद का कहना है कि तीन साल पहले अपनी बेटी रुबी की शादी क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव निवासी शशांक कुमार से की थी। फिर भी ससुराल वाले रुबी से और दहेज की मांग करते हुए उसको प्रताड़ित करने लगे। करीब दो साल पहले भी ससुराल वालों ने रुबी की पिटाई जेवरात छीनकर उसे घर से खदेड़ दिया था। बुधवार सुबह ससुराल वालों ने रुबी की पिटाई कर उसे भगा दिया। प्रभारी थानेदार एसएसआई जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। नवविवाहिता के ससुराल वालों से पहले से विवाद चला आ रहा है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें