फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में दंपती का चालान

Wed, 24 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने बुधवार को दोनों का आईटी एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी दंपती सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से लगातार आपत्तिजनक एवं अश्लील वीडियो बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहे थे। इन वीडियो के प्रसार से समाज में गलत संदेश जा रहा था तथा सामाजिक मर्यादाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंच रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ चालान कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया को एक दंपति द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पोस्ट करने की शिकायत मिली थी। इस दंपति के खिलाफ मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें