फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कपरवार में मनबढ़ों ने निजी बस के चालक-परिचालक से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के कपरवार पुलिस चौकी के निकट चौराहे पर सोमवार शाम बड़हलगंज की ओर से आ रही निजी बस को 6 लोगों ने घेरकर रोक लिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते मनबढ़ चालक-परिचालक को मारने-पीटने लगे। पुलिस के पहुंचने पर मनबढ़ भाग गए।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े छह बजे एक प्राइवेट बस कपरवार पहुंची। जिसमें यात्री सवार थे। चौराहे पर बस के पहुंचते ही 6 से अधिक मनबढ़ों ने बस को घेर लिया। लोगों के अनुसार बस में पहले से उनका एक साथी सवार था। सभी मिलकर चालक और परिचालक को मारते-पीटते बस से नीचे खींच लाए। मारपीट होता देख आसपास के लोग भी जुट गए। लेकिन सभी तमाशबीन बने हुए थे। कोई आगे बढ़कर झगड़ा छुड़ा पाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीधेगौर के पास बस में सवार एक युवक से हुए विवाद को मारपीट से जोड़कर देखा जा रहा है। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मौके से मनीष पासवान और धनंजय पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जबकि मौके से मिली दो बाइक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें