फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद में बचाव करने गए युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी के विवाद में बचाव करने गए युवक की हत्या
विज्ञापन

नाराज पति ने पड़ोसी युवक के पेट में चाकू से किया वार, घटना के बाद पूरा परिवार फरार
गांव में तनाव, घटना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। माधोपुर गांव में एक शख्स अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। यह देखकर पड़ोसी पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। यह उसे नागवार लगा और उसने पड़ोसी के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद घर में ताला जड़कर परिवार के साथ फरार हो गया। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची।
थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी चौथी यादव अपनी पत्नी को किसी बात को लेकर मारपीट रहा था। शोर सुनकर पड़ोसी विजय यादव (27) और इनकी मां बीच-बचाव करने गए। चौथी ने विजय की मां को धक्का दे दिया। इसके बाद घर में गया और चाकू लाकर विजय पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। पेट में कई जगह चाकू लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन गांव वाले विजय को इमरजेंसी लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही गांव में तनाव बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस सूचना के डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद चौथी यादव अपने घर में ताला बंद कर परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस बाबत एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि बीच-बचाव करने गए युुवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पड़ताल में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाइयों में छोटा था विजय
देवरिया। विजय यादव मुंबई के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पांच भाइयों में सबसे छोटा था। इसलिए परिवार के सभी लोगों का चहेता था। महामारी में घर आया था। इसके दो बेटे और एक बेटी है। इसकी हत्या के बाद पत्नी शोभा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें