फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर जाने के रास्ते पर लड़कों के आने का विरोध...मनबढ़ों ने फाइटर से किया युवक पर हमला- घायल

Tue, 18 Nov 2025 04:10 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

मंगलवार को भी उसने कुछ लड़कों को बुलाया था। बेटे हरि पटेल ने इसका विरोध किया तो उसपर हमलावर हो उठे और लोहे की फाइटर से प्रहार कर उसका सिर फोड़ डाला। बेटे को खून से लथपथ देख मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने मुझे भी मारा-पीटा है।
विज्ञापन
घायल हरि पटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समीप मंगलवार दोपहर में पड़ोसियों ने बाहरी लड़कों को बुलाने का विरोध करने पर एक 17 वर्षीय छात्र पर लोहे की फाइटर प्रहार कर उसे लहुलुहान कर दिया। शोर मचाने पर जब मां बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी मारा-पीटा है। दोनों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। 

विज्ञापन


खुखुंदू कस्बा निवासी गीता देवी पत्नी सिकंदर पटेल का कहना है कि मैंने अपने घर में पीछे जाने के लिए रास्ता छोड़ रखा है। उसी रास्ते से पड़ोसी भी जोर-जबरदस्ती कर आते-जाते हैं। उनके परिवार का एक युवक हमेशा बाहरी लड़कों को बुलाते रहता है। जब भी उसे मना किया जाता है वह विवाद करने पर उतारू हो जाता है।

विज्ञापन

मंगलवार को भी उसने कुछ लड़कों को बुलाया था। बेटे हरि पटेल ने इसका विरोध किया तो उसपर हमलावर हो उठे और लोहे की फाइटर से प्रहार कर उसका सिर फोड़ डाला। बेटे को खून से लथपथ देख मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने मुझे भी मारा-पीटा है।

पुलिस से शिकायत करने के बाद हमलावर बौखलाहट में है। फिर से मारपीट करने की साजिश रची जा रही है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। छात्र का डाक्टरी कराकर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें