जिले में मनबढ़ों का गैंग के सफाए के लिए पुलिस ऑपरेशन तलाश अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व तस्वीरों के माध्यम से गैंग के सदस्यों पर नकेल भी कस रही है। लेकिन, भलुअनी व बरियारपुर में गैंग संचालित करने वाले मनबढ़ों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
उनका रील बनाते व स्टंट दिखाते वीडियो व पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो में से मनबढ़ युवकों को चिहिृंत कर कार्रवाई में जुटी ही हुई थी कि कोतवाली क्षेत्र में 307 गैंग से जुड़े मनबढ़ों ने सरेराह एक युवक की पिटाई का घायल कर दिया।
यह घटना मंगलवार की सुबह घटित हुई। आरोप है कि जहां मनबढ़ खड़े थे, वहीं अपनी बाइक खड़ी कर युवक मंदिर में पूजा अर्चना करने चला गया था। इसी से नाराज होकर तिहाड़ से सजा काट लौटे मनबढ़ ने युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
जिले में 302, 307, 333, दबंग बादशाह सम्राट, अपराधी यादव सहित कई गिरोह के सदस्य लगातार क्षेत्र में व सोशल मीडिया पर आतंक मचा रखा है। बरियारपुर पुलिस अभी कार्रवाई में जुटी हुई थी कि शहर के हनुमान मंदिर के पीछे नशा कर रहे 307 गैंग के सदस्यों ने महज बाइक खड़ा करने पर एक युवक के उपर जान लेवा हमला कर दिया।
घायल युवक भुजौली कालोनी निवासी अजीत सोनकर मंगलवार को पूजा अर्चना करने के लिए हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर के बगल से गुजर रही सड़क पर पीछे की तरफ वह अपनी बाइक खड़ी कर दिए। वहां पर करीब एक दर्जन युवक बैठ कर नशा आदि कर रहे थे।
वह उन्हें इग्नयोर कर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद वापस आए तो मनबढ़ बाइक खड़ा करने को ले उलझ गए। अभी वह कुछ समझ पाते एक युवक ने उपर सिर पर चाकू से वार कर दिया। कुछ युवक कपड़े में पत्थर बांध उनकी पिटाई कर दी।
उन्होंने काफी बचाव किया और चिल्लाने लगे। यह देख लोग मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो गए। इसके बाद अपने मित्रों व परिजनों को सूचना दी। पीड़ित आरोपी एक युवक के पिता को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाल ने मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़ित का मुहैया कराया।
पीड़ित ने बताया कि मंदिर के पीछे मौजूद युवक 307 गैंग के सदस्य थे। उस गैंग का संचालन नीतेश 307 नामकर युवक करता है। उसने अपने इंस्टाग्राम आइडी पर महादेव भक्त व माफिया 307 भी लिखा है। यही नहीं चाकू मारने वाला युवक वही पास के मोहल्ले का ही रहने वाला कन्हैया पुत्र राममूरत है।
वह तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है। दिल्ली में दर्ज पास्को एक्ट के मामले में दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उनके हवाले कर दिया था। करीब दो वर्ष पहले की घटना है। इसके बाद उक्त आरोपी आए दिन छोटे मोटे वारदातों को अंजाम देता रहता है। पुलिस तहरीर के आधार पर चार नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।