देवरिया ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कुशीनगर जनपद की टीम ने देवरिया छात्रावास को 28 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर कुशीनगर जनपद की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए।
इसमें राहुल यादव ने 54, जयदीप सिंह ने 22, मंथन प्रसाद ने 20 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी देवरिया छात्रावास की टीम में 19.1 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।