फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: असलहा के साथ खेल रह था मासूम, आचानक हुआ फायरिंग- कमर के ऊपर लगी गोली; हालत गंभीर

Thu, 02 Oct 2025 01:30 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव निवासी रोशन यादव के घर उनका भांजा भटनी थाना क्षेत्र के गुदरी टोला डेमूसा निवासी शिवांश यादव गोलू (5) वर्ष पुत्र रंजन यादव रहकर पढ़ाई करता है। बृहस्पतिवार की सुबह एक असलहा लेकर खेल रहा था। इसी बीच गोली चल गई और उसके कमर के ऊपर पेट में लग गया।  गोली की आवाज सुन परिवार के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
घायल मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असलहा के साथ खेल रहे एक मासूम के कमर के ऊपर गोली लग गई। गोली की आवाज सुन मौके पर जब परिजनों ने पहुंचा तो खून से लतपथ देख दंग रह गए। आनन फानन में परिवार के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर सीओ मनोज कुमार, कोतवाल सुनील कुमार पटेल मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसको लेकर गांव में दहशत फैल गया।  कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव निवासी रोशन यादव के घर उनका भांजा भटनी थाना क्षेत्र के गुदरी टोला डेमूसा निवासी शिवांश यादव गोलू (5) वर्ष पुत्र रंजन यादव रहकर पढ़ाई करता है।

बृहस्पतिवार की सुबह एक असलहा लेकर खेल रहा था। इसी बीच गोली चल गई और उसके कमर के ऊपर पेट में लग गया।  गोली की आवाज सुन परिवार के लोग दौड़ पड़े। मासूम को खून से लतपथ देख सब लोग आवक हो गए। रोते बिलखते परिजनों ने शिवांश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ मनोज कुमार, कोतवाल सुनील कुमार पटेल, एसएसआई धर्मेंद्र मिश्रा पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया, लेकिन परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं मिला।  ग्रामीणों के मुताबिक सब लोग मासूम को लेकर हॉस्पिटल गए हैं।

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके का निरीक्षण किया गया है। मासूम का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। अभी मामले की जांच की जा रही है, तहसीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें