फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, होली खेल दोस्त से जा रहा था घूमने- जानिए कैसे हुआ हादसा

Wed, 27 Mar 2024 11:52 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक राहुल( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवरिया में होली मनाने के बाद दोस्त के साथ घूमने जा रहे बाइक सवार राहुल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर जा रहा था कि अहलादपुर मरकड़ी गेट के सामने पीछे से चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार उसका दोस्त घायल हो गया। उसका उपचार देवरिया के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन


मस्जिद वार्ड निवासी रमेश प्रजापति बंग्लौर में पेंट पालिश का काम करते है। घर पर उनकी पत्नी किरन और तीन बेटे राहुल, रोहित और रोशन रहते है। राहुल (22) रामजी सहाय पीजी कॉलेज में स्नातक का छात्र था। मंगलवार की शाम होली मनाने के बाद वह लाला टोली वार्ड निवासी अपने दोस्त सूरज 20 वर्ष के साथ बाइक से पिड़रा मार्ग पर जा रहा था।

बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मरकड़ी गेट के सामने पीछे से चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। राहुल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, सूरज के पैर और सीने में चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन


होली के त्योहार पर बेटे के मरने की खबर सुनकर मां किरन बदहवाश हो गई। अस्पताल पहुंची मां बेजार होकर रोने लगी। मृतक के दोनों छोटे भाई रोहित और रोशन शव से लिपट कर रो रहे थे। दोपहर में होली खेलने के बाद शाम को उसके मरने की खबर सुनकर पहुंचे दोस्तों की आंखे भर आई।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें