फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 24 हजार रुपये घूस ले रहे थे सचिव...रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम ने दबोचा- ठेकेदार ने की थी शिकायत

Thu, 08 Jan 2026 11:46 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

 पीड़ित सतीश मणि का आरोप है कि वह मुंडेरा इमिलिया गांव में हैंडपंप का रिबोर, नाली, कूडादान मरम्मत आदि कार्य कराए हैं। इसमें लगे खर्च का भुगतान करने के एवज में ग्राम विकास अधिकारी जय नारायण सिंह रिश्वत मांग रहे थे। बुधवार को सचिव के पास गए और रिश्वत वाली रकम दी। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार लेखपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पकड़ी वीरभद्र गांव स्थित पंचायत भवन से बुधवार की शाम को ग्राम विकास अधिकारी जयनारायण सिंह को गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसे महुआडीह थाना ले जाया गया। पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


देसही देवरिया विकास खंड में जय नारायण सिंह की ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनाती है। इनके कार्य क्षेत्र में कई ग्रामसभाएं हैं। इनके कार्यक्षेत्र में मुंडेरा इमिलिया गांव भी है। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के थाना कसया के परसौनी गांव के रहने वाले सतीश मणि एसके ट्रेडर्स के नाम से फर्म बनाकर क्षेत्र के गांवों में ठेका पर काम कराते हैं।

सतीश मणि का आरोप है कि वह मुंडेरा इमिलिया गांव में हैंडपंप का रिबोर, नाली, कूडादान मरम्मत आदि कार्य कराए हैं। इसमें लगे खर्च का भुगतान करने के एवज में ग्राम विकास अधिकारी जय नारायण सिंह रिश्वत मांग रहे थे। बुधवार की शाम को पकड़ी वीरभद्र गांव स्थित पंचायत भवन/ग्राम पंचायत सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे।

इस बीच सतीश मणि जयनारायण सिंह के पास पहुंचे और रिश्वत में मांगे गए रुपये दिए। इसी बीच गोरखपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने करीब 2: 35 बजे सतीश मणि से 24 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए जयनारायण सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

उन्हें महुआडीह थाना पर लाया गया। देर शाम तक कई घंटों तक पूछताछ की गई। इसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर एंटी करप्शन टीम सचिव को अपने साथ लेकर गोरखपुर रवाना हो गई। उधर, इस घटना से क्षेत्र में कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

महुआडीह थानाक्षेत्र के मुंडेरा इमिलिया गांव में तैनाती सचिव जयनारायण सिंह को बुधवार को गोरखपुर एंटी करप्शन टीम ने 24 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ी वीरभद्र पंचायत भवन से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर टीम ने पूछताछ की। मामले में विधिक कार्रवाई कराकर टीम सचिव को अपने साथ लेकर गोरखपुर चली गई है। आगे की कार्रवाई गोरखपुर से ही होगी: अमित कुमार राय, एसओ महुआडीह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें