देवरिया। स्काॅलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व किड्जी में बृहस्पतिवार को इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इसमें लखनऊ से आईं प्रशिक्षक श्वेता सिंह तलवार ने अपने टीम के साथ सभी विद्यार्थियों व उपस्थित अभिभावकों को इस विषय के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। प्रशिक्षक ने विद्यालय अवधि में खेलकूद के दौरान घायल बच्चों को किस प्रकार प्राथमिक चिकित्सा, छोटी दुर्घटनाओं को बड़ा न होने देने के सारे तरीके बताए। साथ ही अचानक आग लगने, हार्ट अटैक की स्थिति में क्या करें इसके बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ नपाध्यक्ष अलका सिंह, सीएमओ डॉ. राजेश झा, रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव अखिलेंद्र शाही, विद्यालय के निदेशक राजकुमार अग्रवाल, उपनिदेशक निकुंज अग्रवाल, प्रधानाचार्य सपना केजरीवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संवाद