टीकाकरण की तैयारी जल्द करें पूरी: सीडीओ
देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में हुई। सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि टीकाकरण को लेकर सभी तैयारी शीघ्र पूरी कर ली जाए। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि टीकाकरण को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी है। इसे रोकने तथा नियंत्रित करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। वैक्सीन को तेजी से विकसित करने का प्रयास जारी है, जो जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी संघर्षरत है। वैक्सीन का विकास अपने अंतिम चरण में है। वैक्सीन के जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है। प्रदेश में वैक्सीन उपलब्ध हो जाने के बाद प्रथम चरण में जनपद में कुछ 24 सरकारी इकाईयों तथा 204 प्राइवेट फैसिलिटी के 12136 मेडिकल एव पैरा मेडिकल स्टाफ का वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी व निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों व कर्मचारियों आदि का डाटाबेस तैयार कर लिया गया है।
वीसीसीएम यूएनडी भुवनेश्वर शर्मा ने केंद्र सरकार निर्देेेश के अनुसार सरकारी व निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों व कर्मियों के वैक्सीनेशन के बाद डाटाबेस भरने की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान सीएमएस डॉ. आनंद मोहन वर्मा, एसीएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएमयू, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डीआरडीओ के प्रधान सहायक, सभी अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, मातृ हेल्थ कंसलटेंट, एसएमओ, एनपीएसपी, डीएमसी यूनिसेफ आदि मौजूद रहे।