फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूसरों की जमीन पर करा रहे अवैध प्लाटिंग..बिगड़ेगी व्यवस्था

Fri, 23 Jan 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत के आसपास के किसानों की खेती वाली जमीनों को धंधेबाज बिना किसी मंजूरी के लिए आवासीय क्षेत्र बनाकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। इसके लिए किसानों से मौखिक ही अनुबंध बता रहे हैं। खरीदारों से रेट तय कर उनको आवासीय प्लाट के रूप में बिकवा रहे हैं। इससे आने वाले समय में नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए जमीन मिलने में दिक्कत होगी। हेतिमपुर नगर पंचायत बनने के पहले से ही यहां राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी जमीनों पर गोरखपुर, लखनऊ, बिहार आदि जगहों के बड़े कारोबारियों ने जमीन खरीद रखी है। कस्बे के आसपास की जमीन अच्छी खेती के लिए जानी जाती है। बिचौलियों के माध्यम से किसानों की इन जमीनों की अवैध प्लाटिंग हो रही है। नगर पंचायत बनने के बाद इस धंधे में और तेजी आ गई है। बिना रजिस्ट्री कराए चल रहे इस खेल से राजस्व विभाग को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें