फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग से शहर में लग रहा जाम, इंतजाम की फाइल दबी

विज्ञापन
मालवीय रोड स्थित यूनियन बैंक के सामने सड़क पर खड़े वाहन। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
अवैध पार्किंग से शहर में लग रहा जाम, इंतजाम की फाइल दबी
विज्ञापन

देवरिया। शहर में अवैध पार्किंग के कारण जाम की समस्या से निजात नहीं मिला पा रहा है। फुटपाथ पर वाहन खड़ा होने से जाम लग जा रहा है। कई जगहों पर मालवाहक वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है।
सिविल लाइन रोड पर तैनात पुलिसकर्मियों की निगाह केवल वीआईपी वाहनों पर रहती है कि वह जाम में न फंसे। शहर में केवल एक मार्ग पर ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था है, बाकी भगवान भरोसे है। जाम की समस्या से निजात दिलाने वाले इंतजाम की फाइल ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने की राह में अवैध पार्किंग रोड़ा बन रही है। शहर का शायद ही कोई मार्ग हो, जहां पर वाहन फुटपाथ पर न खड़े हों। शहर में करीब दो दशकों से पार्किंग की व्यवस्था करने की तैयारी कई बार हो चुकी है, लेकिन धरातल पर पार्किंग की व्यवस्था न होने से जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने की सारी कवायद धरी की धरी रह गई है।
शहर में लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करके खरीदारी करते हैं। जिन बड़े भवन मालिकों ने पार्किंग का निर्माण कराया था उन लोगों ने पार्किंग में भी दुकानें खुलवा दी है। सबसे अधिक जाम की समस्या सिविल लाइन रोड पर बने डिवाइडर पर है, जहां पर रुक- रुक कर जाम लगता है।
नगर में कई क्षेत्र ऐसे हैं कि इनमें लोगों ने एक मार्ग को अपनी गाड़ी खड़े का अड्डा बना लिया है। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के इन मार्गों पर लगता है जाम, पुलिस की तैनाती नहीं
शहर के विभिन्न मार्गों पर जाम लग रहा है। पर सबसे गंभीर बात तो यह है कि इन मार्गों पर ट्रैफिक संचालन के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं है। जिसके कारण कोतवाली रोड, जलकल रोड, स्टेशन रोड, राघवनगर, साकेत नगर, भीखमपुर रोड, मोतीलाल रोड आदि मार्गों पर जाम लगने के बाद वाहन रेंगते रहते हैं। यहां तक कि आगे निकलने की होड़ में खुद ही वाहन चालक जाम का कारण बन जाते हैं। इतना नहीं एक दूसरे से नोकझोंक भी कर लेते हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन रोड पर जिन जगहों पर जाम लगता है, वहां पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। यातायात व्यवस्था सुचारू रुप से संचालित करने के लिए प्रयास किया जाता है।
-श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें