फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरी के वेतन से वसूली का सीडीओ ने दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्रेटरी के वेतन से वसूली का सीडीओ ने दिया आदेश
विज्ञापन

अपात्र को आवास की पहली किस्त कर दी थी जारी
रामपुर कारखाना के सहबाजपुर गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। मुख्य विकास अधिकारी ने सेक्रेटरी के वेतन से 40 हजार रुपये वसूलने का आदेश जारी किया है। सेक्रेटरी ने बिना जांच-पड़ताल के अपात्र को आवास की पहली किस्त जारी कर दी थी। सीडीओ के आदेश की जानकारी मिलते ही ब्लॉक में हड़कंप मच गया।
विकास खंड रामपुर कारखाना के सहबाजपुर गांव में तत्कालीन सचिव सुप्रिया भारती ने बिना जांच-पड़ताल के रेनु देवी को आवास स्वीकृत करा दिया। वर्ष 2020-21 में स्वीकृत पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भी जारी कर दिए गए। गांव के अलख प्रसाद ने अपात्र को आवास देने की शिकायत जिलाधिकारी से की। जांच में मामला सही पाया गया। कई बार नोटिस देने के बावजूद वसूली नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र सिंह ने सेक्रेटरी सुप्रिया भारती के अगस्त और सितंबर महीने के वेतन से 40 हजार रुपये वसूली करने का आदेश जारी किया है। हालांकि, तत्कालीन सचिव सुप्रिया भारती का देसही देवरिया विकास खंड के लिए स्थानांतरण हो चुका है। खंड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना शांति देवी ने खंड विकास अधिकारी देसही देवरिया को पत्र लिखकर वेतन से वसूलने का पत्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें