बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र में नियम कायदों को ताख पर रख कर खुलेआम अवैध अस्पताल चलाए जा रहे हैं। ये अवैध अस्पताल मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। सब कुछ जानते हुए भी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि क्षेत्र में चल रहे तमाम अस्पतालों का न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही इनमें प्रशिक्षित डॉक्टर हैं। इन अस्पतालों को झोला छाप ही संचालित कर हैं। इस संबंध में एसडीएम भाटपार रानी रत्नेश तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की जाती है, फिर भी कहीं नियम विरुद्ध अस्पताल चल रहा तो छापा मारकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।