फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुख में भी श्रीराम का स्मरण करें तो कभी नहीं होगा दुख

Wed, 03 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बहोरवा में काली माता मंदिर परिसर में चल रही शतचंडी महायज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सदर क्षेत्र के बहोरवा में काली माता मंदिर के परिसर में चल रही शतचंडी महायज्ञ में कथा के पांचवें दिन कथाव्यास बोध भगवान दास ने श्रोताओं को श्रीराम कथा की महिमा के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने की सलाह देते हुए कहा कि हम छोटे से छोटे और बड़े से बड़े संकट में भी सिर्फ राम का स्मरण करें तो इस कष्ट को दूर किया जा सकता है। यदि हम सुख में श्रीराम का स्मरण करें तो विश्वास रखें कभी दुख होगा ही नहीं। राम-सीता विवाह का प्रसंग शुरू हुआ तो इसका उत्सव मौके पर धूमधाम से मनाया गया। विवाह गीतों के बीच भगवान का जयघोष श्रद्घालुओं ने किया। भक्ति भाव में श्रोता नाचने को मजबूर हो गए। इस अवसर पर यज्ञाचार्य आशुतोष मणि त्रिपाठी, शशि जायसवाल, शशि यादव, अरविंद चौहान, विपिन यादव, अशोक जायसवाल, ज्ञान गुप्ता, प्रिंस यादव, अजय नारायन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें