हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले हुए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ब्लॉक के चकबंदी उर्फ बिगही गांव में मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान सम्मारोह हुआ। इसमें कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान राजू कुशवाहा और अभिषेक उपाध्याय ने शालिनी गुप्ता, संजना, पलक, सुजीता, तनु प्रजापति, गरिमा प्रजापति, सोनी प्रजापति अन्य छात्र छात्राओं को पदक देखकर सम्मानित किया।
उपेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र के होनहार छात्र-छात्राएं भारत के भविष्य हैं। समाज और सरकार का कर्तव्य है कि उन्हें सुविधा देखकर अध्ययन में निरंतरता बनाए रखें। ग्राम प्रधान राजू कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कि कहा कि हमें समाज के गरीब बच्चों का सहयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य अभिषेक उपाध्याय ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज और देश को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण अंचल में विज्ञान परख शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। समारोह में जयराम प्रसाद, राजू गुप्ता, राधिका देवी, अरविंद कुमार, बृजेश प्रसाद, चुन्नू प्रजापति, अमरजीत कुमार, चंदेरिया देवी, विकास कुमार, मनु गुप्ता, आशा देवी, सुग्रीव प्रसाद, किरण देवी, हिमांशु कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, साहिल प्रसाद और अमित कुमार आदि उपस्थित थे।