फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरकारी गोदाम से खरीदेंगे बीज तो मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

Sat, 13 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय गोदामों पर उपलब्ध हैं प्रमाणित व गुणवत्ता युक्त बीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। किसान इन दिनों धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुटे हैं। जून के पहले सप्ताह में ही धान की नर्सरी डाली जाएगी। इसे देखते हुए कृषि विभाग प्रमाणित व गुणवत्तायुक्त बीज राजकीय गोदामों के माध्यम से वितरण करा रहा है। धान के बीज पर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मोजम्मिल ने बताया कि राजकीय बीज गोदामों पर स्थानीय वातावरण के अनुकूल प्रमाणित बीज उपलब्ध है। इनमें एमटीयू 7029, बीपीटी 5204, एनडीआर 24, सांभा सब वन धान व ढैंचा के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं। किसान खेत के अनुकूल बीज का चयन कर सकते हैं। इस समय ढैंचा की बुवाई धान वाले खेत में की जा सकती है। जब तक नर्सरी तैयार होगी, तब तक ढैंचा भी तैयार हो जाएगा। रोटावेटर से ढैंचा की जुताई कराकर धान की रोपाई कराने से फसल अच्छी होगी। ढैंचा हरी खाद का काम करेगी। अनुदान का लाभ लेने के लिए किसानों का पंजीकरण जरूरी है। सब्सिडी सीधे किसान के खाते में डायरेक्ट बेनफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें