देवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यक्रमों और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में विभागवार कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें और विकास कार्यों में तेजी लाएं। संवाद