फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन करेंगे

Thu, 05 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर तहसील में दूसरे दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना
विज्ञापन
सलेमपुर तहसील में लेखपालों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। भटनी पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए लेखपालों ने नारेबाजी की। लेखपालों ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व भटनी के साहोपार गांव में पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें कानूनगो समेत तीन लेखपाल घायल हो गए। इस मामले में गांव के छह नामजद और दस अज्ञात लोगों पर केस दर्ज है। बावजूद इसके पुलिस अभी तक एक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। संघ के अध्यक्ष अवधेश दूबे ने कहा कि भटनी पुलिस की आरोपियों को सह दे रही है। बेखौफ होकर आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। अगर पुलिस अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो आंदोलन पूरे जिले में चलेगा। इसकी जिम्मेदार पुलिस प्रशासन की होगी। लेखपालों के कार्य बहिष्कार कर धरने पर जाने से तहसील आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।

इस दौरान चंद्रभूषण पांडेय, अश्वनी पांडेय, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, शिव बच्चन प्रसाद, जीतेंद्र सिंह, रामप्रसाद पांडेय, भानू प्रताप यादव, नागेंद्र शुक्ल, हरिश्चंद्र यादव, श्याम नर्वदेश्वर मिश्र, विंध्याचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें