फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार बनी तो जेल में होंगे माफिया’

Mon, 20 Feb 2017 10:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर के रेवली में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद बसपा के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मईल (देवरिया)। उत्तर प्रदेश में दहशतगर्दी का माहौल है। सपा के पांच साल के कार्यकाल में हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं आम रहीं। भाजपा और सपा वोट के लिए दंगे कराती है। इनके नेता लाशों पर चलकर वोट गिनते हैं। यदि बसपा की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया की जगह जेल में होगी। यह बातें सलेमपुर विधानसभा सीट के रेवली गांव में सोमवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बसपा का बोलबाला है।
विज्ञापन


जनता बहन मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। कहा कि भाजपा झूठा वादा कर सत्ता में आई और जनता को ठग रही है। अगर विश्व में झूठे वादे की प्रतियोगिता करा दी जाए तो भाजपा नंबर वन पर रहेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों के जनधन खाते में 165 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इस रकम से बड़े पूंजीपतियों का कर्ज केंद्र सरकार ने माफ कर दिया। लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने के बारे में नहीं सोचा। सपा सरकार ने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया और चीनी मिल मालिकों को 36 करोड़ रुपये दे दिया।

केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, मजदूर और गरीबों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनी तो किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ होगा, गरीबों को पक्का मकान और इनके जन्म लेने वाली बच्चियों को एक लाख रुपये दिया जाएगा। पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी, घनश्याम खरवार, बब्बन राजभर, पूर्व मंत्री विजय मिश्र, प्रत्याशी रणविजय, जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद, ओंकारनाथ शास्त्री, लोकनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें