फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मूर्ति विसर्जन

Sat, 04 Oct 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। शुक्रवार को देर शाम तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवा पुल स्थित छोटी गंडक नदी में प्रशासन ने हाइड्रा का इंतजाम कर रखा था। छोटी बड़ी सभी प्रतिमाओं का विसर्जन हाइड्रा से ही कराया जा रहा था। हालांकि इसके चलते प्रतिमा विसर्जन करने की लंबी लाइन समाचार लिखे जाने तक लगी रही। बृहस्पतिवार को 70 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था। जबकि शुक्रवार को देर शाम तक लगभग 110 प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। मूर्ति विसर्जन देर रात तक होगी घाट पर एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर के के मिश्रा, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय, ग्राम प्रधान सनोज कुमार वर्मा समेत दर्जनों प्रशासन और पुलिस के कर्मचारी तैनात रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें