सलेमपुर। उर्दाेली गांव में आयोजित धर्म रक्षा दिवस कार्यक्रम में विहिप गोरक्ष प्रांत के सह धर्म प्रसार प्रमुख अमरजीत ने कहा कि धर्म और देश की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के वीर बालकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।
ऐसे वीर बालकों के त्याग को हिंदू समाज शत-शत नमन करता है। इन्हीं बलिदानों के कारण देश की सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रही है।
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में चल रहे धर्म रक्षा दिवस कार्यक्रम के तहत उर्दौली गांव में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम जनपद के गांवों और कस्बों में क्रमवार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरजीत ने कहा कि मुगल काल में अत्याचार की सारी सीमाएं पार की गईं लेकिन धर्मवीरों के संघर्ष से आज भी भारत अपनी पहचान बनाए हुए है।
विहिप देश व धर्म के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा और हिंदू समाज के प्रहरी के रूप में कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में ब्रह्माशंकर मिश्र, अवधेश गोंड, आनंद कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार, वेद प्रकाश मिश्रा, मदन श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, भोलू कुमार, उमेश धोबी, सुभाष प्रसाद, रामदास राजभर, योगेश शर्मा, ओमप्रकाश मौजूद रहे।ो