फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शव की हुई शिनाख्त

Sat, 15 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। इलाज के दौरान मृत युवक की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक सतीश शाह पुत्र रूपचंद शाह निवासी साथी थाना उचका गांव जिला गोपालगंज बिहार का निवासी था।
विज्ञापन

सतीश दो अन्य लोगों के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। देर रात सतीश गांव में सड़क के किनारे मरणासन्न अवस्था में मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। कई जगहों से खून निकल रहा था। मामले में साथ आए दोनों व्यक्तियों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है।
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के नरकटही गांव में बुधवार की देर रात सड़क के किनारे सतीश शाह घायलावस्था में पड़ा मिला था। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था जहां सतीश की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें