फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, लुढ़का पारा

विज्ञापन
मंगलवार को दिन भर सर्द हवा के चलते राहगीर ने ठिठुरते नजर आए। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, लुढ़का पारा
विज्ञापन

सुबह से ही छाया रहा कोहरा, सूर्य का नहीं हुआ दर्शन
पांच डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मंगलवार को दिखा। अचानक अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में दो डिग्री गिरावट आने से ठंड बढ़नी शुरू हो गई। सुबह को कोहरा, दिन में काली घटाएं छायी रहीं। ठंड का असर इस कदर बढ़ गया हैं कि दिन में सूरज का दर्शन लोगों को नहीं हो सका।
ठंड वैसे तो शुक्रवार की रात में बारिश शुरू होने और शनिवार को दिनभर बारिश होने की वजह से शुरू हो गई हैं। लेकिन मंगलवार को घने कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हुई। 11 किमी प्रति घंटा से हवाएं चली जिससे ठंड का सितम बढ़ गया, घर से निकलने में लोगों ने परहेज किया। बच्चे स्कूल तो गए लेकिन ठंड की वजह से कांपते रहे। वैसे उनके अभिभावकों ने ऊनी कपड़े पहनाकर उन्हें स्कूल भेजा लेकिन बच्चे ठिठुरते नजर आए। ठंड इतनी अधिक रही कि बाइक चलाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। ठंड की वजह से बाजारों में लोग कम दिखें। मौसम के जानकारों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी से पश्चिम यूपी में शीत लहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ा है। दो दिन में ठंड और बढ़ने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है चिकित्सक
डॉ. एके विश्वकर्मा का कहना है कि ठंड में सेहत पर ध्यान देना चाहिए। ठंड के मौसम में बादाम, अखरोट, तुलसी पत्र का सेवन जरूर करें। इसके अलावा गुड़ खाएं इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। शरीर गर्म भी रहेगा। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव बीमारियां लेकर आएगा। खासकर सांस की बीमारियों के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
यूं बदला तापमान, आई गिरावट
तिथि अधिकतम न्यूनतम
17 दिसंबर 17.0 0.9
16 दिसंबर 22.4 11.4
15 दिसंबर 23.0 11.0
14 दिसंबर 22.4 10.0
13 दिसंबर 21.4 13.4
12 दिसंबर 18.4 14.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें