फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के सपनों को पूरा करूंगी : कनकलता

Mon, 22 Sep 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर रविवार को सिंधी मिल कालोनी में पूर्व राज्यसभा सदस्य व मोहन सिंह की बेटी कनकलता सिंह ने कहा कि 22 सितंबर को देवरिया के जिला पंचायत हाल में 11 बजे दिन से मोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्मृति सभा की जाएगी। पूर्व राज्यसभा सदस्य ने प्रेसवार्ता में कहा कि मैं पिता के सपनों को पूरा करुंगी। उन्होंने कहा कि चीनी मिल, सड़क, पुल, बस स्टेशन, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, मंहगाई, रोजगार, चिकित्सा, सुरक्षा आदि पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन इन सभी मुद्दों पर फिसड्डी साबित जन प्रतिनिधि और सरकार केवल धर्म को अपने बचाव में उपयोग कर रही है। पूर्व एमपी ने कहा कि मोहन सेतु के लिए दो सौ कराेड़ रुपये स्वीकृत कराए। काम शुरू हुआ पर आज तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो महीने में पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें