बरहज। नगर के लकड़ीहट्टा स्थित लाजपत भवन कांग्रेस कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जनसंपर्क करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आर्मी सूबेदार और कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बरहज को एक अच्छे जनप्रतिनिधि की जरूरत है। इस क्षेत्र की पहचान आध्यात्म, शिक्षा और व्यवसाय के रूप में रही है, लेकिन पार्टी के सत्ता से हटने के बाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। रविप्रकाश तिवारी, भोला तिवारी, राधारमण पांडेय, डॉ.अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे।