फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन

सोनूघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर देवड़ार पेट्रोल पंप के निकट सोमवार की सुबह बालू से लदे ट्रक की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
भलुअनी थाना क्षेत्र के गुद्दी चकिया निवासी सुनील (32) पुत्र गेना पासवान सोमवार की सुबह अपने गांव के निवासी सतेंद्र पुत्र रामदयाल के साथ ई रिक्शा से देवरिया जा रहे थे। अभी वह देवड़ार पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक की ठोकर से नीचे सड़क पर गिर गए। ई रिक्शा में सवार सुनील पासवान को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगल-बगल के लोगों ने घटना की जानकारी जेल चौकी पुलिस को दी। सुनील किराए पर ई रिक्शा लेकर देवरिया में चलाते थे, जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कोतवाल मृत्युंजय सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें