देवरिया। मईल पुलिस ने सोमवार को एक वांछित को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मईल प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज के नेतृत्व में एसआई अरविंद कुमार मय हमराह मुखबिर की सूचना पर बरेजी पुल के पास पहुंचे, जहां से पुलिस ने बरेजी निवासी नवीन उपाध्याय उर्फ रोहित पुत्र स्वयंवर उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। घटना के बाद वह फरार चल रहा था। संवाद