आग लगने से झोपड़ी जली, हजारों रुपये का नुकसान
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहनपुर में कासिम पुत्र उमर मोहम्मद की आवासीय झोपड़ी रविवार की रात में लगी आग से जलकर राख हो गई। कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई। पीड़ित कासिम ने बताया है कि भैंस बेचकर झोपड़ी में रखे 30 हजार रुपये राख हो गया है। इसके अलावा दो मुर्गी, आठ बोरी गेहूं, साइकिल, कपड़ा, कुछ जेवरात आदि हजारों का समान भी जलकर आग की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों के अथक परिश्रम और 112 नंबर पुलिस द्वारा आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से तत्काल अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। क्योंकि पीड़ित खुले आसमान के नीचे इस ठंड में रहने के लिए मजबूर है।