फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भोजन बनाते समय झोपड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
26 हजार नकदी समेत घरेलू सामान जला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के भटवा धर्मपुर वार्ड में बुधवार की रात भोजन बनाते समय एक घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल में टीन शेड भी उसकी चपेट में आ गए। आसपास के लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पीड़ित का 26 हजार रुपया सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश था।
कोतवाली थाना क्षेत्र के भटवा धर्मपुर वार्ड नंबर-तीन निवासी शब्बीर पुत्र बरसाती के घर की महिलाएं बुधवार की देर रात भोजन बना रही थीं। इसी बीच चूल्हे से चिंगारी निकलने के चलते झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही क्षण में आग विकराल हो गई और बगल के टीन शेड में भी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर पहुंचे कोतवाल व राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ित को क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि घर का अगला हिस्सा छप्पर का था। उसमें भोजन बनाते समय आग लग गई। पीड़ित ने तहरीर दी है। राजस्व विभाग क्षतिपूर्ति के लिए कागजात तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें