फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Fri, 10 May 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोन्हुला रामनगर चौराहा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। थाना क्षेत्र अन्तर्गत देवरिया-कसया मार्ग पर बृहस्पतिवार को सोन्हुला रामनगर चौराहे पर बाइक सवार दंपती को चारपहिया वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उनको सीएचसी तरकुलवा भेजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कौला छापर गांव के रहने वाले सैरुद्दीन शेख (45) बाइक से पत्नी नजबुन निशा (43) को बाइक से लेकर थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक में पैसा निकालने जा रहे थे। अभी वह देवरिया-कसया मार्ग पर सोन्हुला रामनगर चौराहे के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज गति वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में पति के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें