देवरिया में तीन पहले दिल्ली में जांच में कोविड संक्रमित मिली महिला के पति भी पॉजिटिव मिले हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है। हालांकि जनपद में अभी तक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
कोविड संक्रमण फैल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र की एक महिला परिवार के साथ पांच साल से दिल्ली में रहती है, जहां तबीयत खराब होने पर बृहस्पतिवार को जांच में पॉजिटिव मिली। शनिवार महिला के पति भी संक्रमित मिले। वह होम आइसोलेशन में हैं। पोर्टल पर जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा सजग हो गया है।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि जनपद की एक महिला दिल्ली में संक्रमित मिली थी, उनके पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह पांच साल से परिवार के साथ वहीं रहते हैं। ऐसे में केस को ट्रांसफर करने के प्रक्रिया की जा रही है। जनपद में कोविड का अब तक कोई केस नहीं मिला है। इसके बावजूद लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।