फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज की बुलेट को पति ने रखा बंधक विवाद के बाद विवाहिता फंदे से लटकी

Mon, 07 Apr 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
राज नंदनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने ससुराल से दहेज में मिली बुलेट मोटरसाइकिल बंधक रख दी थी। बार-बार कहने के बावजूद वह गाड़ी छुड़ा नहीं पा रहा था।
इस बात को लेकर रविवार की रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देर रात को विवाहिता का शव फंदा से लटका मिला।
परिवार के लोगों ने आनन-फानन उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के घरवालों ने उत्पीड़न कर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन शाही चौक निवासी हरेंद्र प्रसाद ने बेटी राज नंदनी (22) की शादी वार्ड नंबर चार कर्जवानी टोला निवासी राजू कुमार के साथ की थी। 30 मार्च को वह मायके में आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।
कार्यक्रम के बाद चार अप्रैल को ससुराल लौट गई। आरोप है कि लड़का पक्ष की मांग पर उन्होंने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल दी थी। कुछ दिन तक उनका दामाद गाड़ी से चलता रहा।
बीच में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उसने बुलेट मोटरसाइकिल एक एक शख्स को एक लाख रुपये में बंधक पर रख दिया था। इसको लेकर परिवार में अक्सर विवाद हो रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम बंधक रखी गाड़ी छुड़ाने के लिए राज नंदनी और पति राजू के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद राज नंदनी अपने कमरे में चली गई। देर रात को उसके पति ने ससुर हरेंद्र को फोन कर बताया कि राज नंदनी छत के कुंडे से फंदा लगा लिया है।
हरेंद्र जब सीएचसी पर पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। विवाहिता के बताया कि 29 जनवरी 24 को बेटी की शादी की थी। बुलेट मोटरसाइकिल को बंधक रखने पर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन

रविवार को बेटी ने फोन किया था, उस वक्त सबकुछ ठीक था। अचानक रात में दामाद ने फोन कर राज नंदनी के फंदा लगा लेने की बात बताई। बेटी के सिर पर चोट का निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देंगे। प्रभारी कोतवाल दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें