फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूसरी महिला से संबंध का विरोध करने पर पत्नी को पीटा

Sun, 12 May 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पति के खिलाफ पड़ी तहरीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने दस दिनों के अंदर दो बार अपनी पत्नी की पिटाई कर दी है। आरोप है कि युवक किसी दूसरी महिला से संबंध बना लिया है। पत्नी विरोध कर रही है तो उसकी पिटाई कर दे रहा है। पीड़ित ने थाने में पहुंच पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की बीते आठ साल पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई। महिला के दो बच्चे हैं। पति अब दूसरी महिला के चक्कर में पड़ गया है। आरोप है कि उसका गांव की ही किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसके चलते वह पत्नी को रखना नहीं चाह रहा है। आए दिन किसी न किसी बात का बहाना ढूंढ़ वह पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है। दस दिनों के अंदर उसने पत्नी की दो बार मारा-पीटा है। उसके घरवाले भी इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। वे भी उसका साथ दे रहे हैं। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पति-पत्नी के बीच का मामला है। जांच-पड़ताल कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि महिला तहरीर दी है तो कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें