गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि शव दो या तीन दिन पूर्व का है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
भटौली बुजुर्ग स्थित निर्जन स्थान पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव शनिवार की शाम ग्रामीणों ने देखा। शव से दुर्गंध आ रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। वह काले रंग का मटमैला पैंट व स्वेटर पहना था। सफेद गमछा भी है। हुलिया व पहनावा देखकर पुलिस ने उसे विक्षिप्त बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर एक लावारिस शव बरामद किया गया है।