फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात वाहन की ठोकर से पति-पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गौरी बाजार हाटा मार्ग पर ककवल चौराहे के समीप शनिवार को देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर सेबाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार से रेफर किए जाने के बाद गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के चरियांव बुजुर्ग निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र निषाद पुत्र मुन्ना निषाद अपनी पत्नी सविता के साथ गौरी बाजार से सब्जी खरीद कर घर जा रहे थे। इसी बीच ककवल चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे पति पत्नी दोनों घायल हो गए। जितेंद्र के सिर में चोट लगी है। वहीं सविता का हाथ फैक्चर हो गया है। आसपास के लोग तत्काल दोनो घायलों उपचार के लिए सीएचसी गौरी बाजार ले गए। जहां चिकित्सकों उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। घटना के पश्चात चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें