फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे के लिए रही भीड़, हंगामा

Fri, 10 May 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे के लिए लगी मरीजों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
डेढ़ से दो घंटे मरीजों व तीमारदारों को करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन


- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों कर भीड़ से व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को एक्स-रे सेंटर में मरीजों की भीड़ रही। डेढ़ से दो घंटे तक मरीजों को इंतजार करना पड़ा। जल्दी कराने को लेकर मरीज आपस में भिड़ गए, जिसे लेकर हंगामा हुआ। कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। मेडिसिन, आर्थो सहित अन्य विभागों में भी कतार रही।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। बृहस्पतिवार को 2040 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा पुराने मरीज थी पहुंचे थे। हालांकि, अन्य दिनों से कम लोग इलाज के लिए आए थे। इसके बाद भी दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लाइन थी। मेडिसिन विभाग में मरीजों की भीड़ थी। तीनों कक्ष के सामने कतार लगी थी। डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. निखिलेश मिश्रा, डॉ. गौरव, डॉ. विश्वजीत ने करीब 500 मरीजों का इलाज किया। आर्थों विभाग में भी 350 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। यहां मरीजों ने लाइन में आगे-पीछे को लेकर हो-हल्ला किया। यही हाल सर्जरी, नेत्र, ईएनटी, चेस्ट, मानसिक रोग विभाग में रहा।
विज्ञापन

उधर, ओपीडी में डॉक्टर के लिखने के बाद लोग डिजिटल एक्स-रे कक्ष पहुंचे, जहां दिन के दो बजे तक लंबी कतार लगी थी। डेढ़ से दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इस बीच बिना लाइन के पहले जांच कराने जाने से मना करने को लेकर तीमारदार आपस में भिड़ गए और हंगामा करने लगे। जबकि लाइन में खड़े लोग भी शोर करने लगे। कर्मचारियों ने किसी तरह शांत कराया। यहां ढाई बजे तक करीब 270 तथा ओपीडी में 160 मरीजों का एक्स-रे किया गया था। डिजिटल मशीन में गड़बड़ी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी को इलाज और दवा मुहैया कराई जा रही है। डिजिटल एक्स-रे मशीन की गड़बड़ी दूर करने के लिए इंजीनियर को निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें