सोहनपुर। विकासखंड बनकटा के ग्राम सभा सोहनपुर बाजार में लगे 100 केवी के ट्रांसफार्मर की खूंटी एक दिन पूर्व जल गई। इस कारण उसभरी गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि में लोग अंधेरे में रह रहे हैं। इसके चलते जहां लोग अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं, वहीं भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से गांव में मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है।
बाजार में छोटे-बड़े सभी व्यवसायी व दुकानदारों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। पानी का अभाव हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी में महिलाओं और बच्चों को हो रही है। गांव के धर्मेंद्र गुप्ता, दुर्गा वर्मा, शमशाद अहमद, मनोज ठाकुर, अमित, जितेंद्र मद्धेशिया, शंभू प्रसाद, अशोक कुमार, राजू वर्मा आदि ने जल्द से जल्द ट्रांंसफार्मर ठीक कराने की मांग की है। जेई सनी सिंह ने बताया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।