फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मानव तस्कर सक्रिय, शादी के बहाने राजस्थान, हरियाणा बेची जा रहीं लड़कियां

Tue, 25 Jul 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में किशोरियों और युवतियों का राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में सौदा करने वाले दलाल सक्रिय हैंं। ये गरीब परिवारों को उनकी बेटियों की शादी अच्छे परिवारों में कराने का झांसा देते हैं और उनका सौदा कर देते हैं। इसको लेकर अभी अफसर भी गंभीर नहीं हैं। देवरिया सहित पूर्वांचल के कई जनपदों की युवतियों और किशोरियों की शादी रुपये लेकर गैर राज्यों में कराई जा रही है। अधिकांश मामलों में ऐसा देखने को मिल रहा है कि लड़कियों के परिवारों के साथ धोखा हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में रुपये लेकर गैर प्रांत शादी कराने वाला गिरोह सक्रिय है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा और राजस्थान में इन तस्करों का नेटवर्क फैला हुआ है। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, जो गरीब लोगों को अपने झांसे में लेकर उनकी बेटियों का अच्छे परिवार में शादी कराने का सपना दिखाते हैं। इसके बाद सौदा कर अधिक उम्र के लोगों से शादी करा दी जाती है। इस तरह के मामले जनपद में कई बार आ चुके हैं। पर इन मानव तस्करों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। यहां तक शहर के कुछ होटल मालिकाें से भी दलालों के रिश्ते काफी प्रगाढ़ हैं। गैर प्रांत से शादी करने के लिए आने वाले लोगों को होटल में कई दिनों ठहराने का काम किया जाता है। इसके बाद पूरा मामला सेट हो जाने पर मंदिर में शादी करा दी जाती है। इसके बाद आरोपी कम उम्र की लड़कियों को साथ लेकर गैर प्रांत चले जाते हैं।


जुलाई 2021 में भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग की 2.60 लाख रुपये में सौदा कर शादी करा दी गई। जब किशोरी को पता चला कि उसकी शादी बजुर्ग से करा दी गई है तो वह घर भाग आई। उसने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी। मामले में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन





सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शादी हरियाणा में कराई गई थी। वहां पर युवती पहुंची तो पता चला कि रुपये लेकर उसका सौदा किया गया है। वापस आने के बाद उसने पुलिस को जानकारी दी थी। पर आरोपियों पर केस दर्ज नहीं हुआ था।




रेलवे स्टेशन रोड से दो युवतियों की शादी राजस्थान में एक साल पहले दलाल के माध्यम से कराई गई थी। दोनों युवतियों करीब एक माह रहने के बाद किसी तरह भाग कर आई तो पता चला कि उनका सौदा 60- 60 हजार रुपये में किया गया था।



बाल विवाह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। ऐसे लोगों पर प्रशासन की निगाह रहती है। सूचना मिलने पर मौके पर टीम जाती है।
- गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन

मानव तस्करी का मामला अभी तक सामने नहीं आया है। इसकी रोकथाम के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना है। जानकारी होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
- संकल्प शर्मा, एसपी


दलालों ने बनाया मैरिज ब्यूरो
- हरियाणा और राजस्थान में लड़कियों की कमी है। इसके कारण पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के दलालों के गिरोह ने मैरिज ब्यूरो बना लिया है। इसके लिए वह सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। यहां तक कि वाट्सएप ग्रुप बनाकर स्थानीय स्तर पर मैरिज ब्यूरो चलाए जा रहे हैं। इसमें दलाल गरीब महिलाओं को निशाना बनाते हैं। जो किशोरी दलालों के जाल में फंसी है उसे वाट्सएप पर दूल्हे के परिवार और उसके आलीशान मकान की फोटो दिखाई गई थी। पर हकीकत यह थी कि उसका कच्चा मकान था और उसकी शादी नहीं हो रही थी।

मोटी आय का जरिया बना यह धंधा
- गैर प्रांत में शादी कराने का धंधा मोटी रकम कमाने का जरिया बन गया है। इसमें पुरुष और महिला दलालों का हिस्सा रहता है। 50 हजार से लगायत ढाई लाख रुपये तक में किशोरियों को बेचने के मामला आ चुके हैं। कई ऐसे दलाल हैं जो पूरा समय यही कार्य करते हैं। वह हरियाणा, राजस्थान में अपना ठिकाना भी बना चुके हैं। वहां पर जाकर कई दिनों तक रहते हैं और ग्राहक सेट होने के बाद एडवांस के रूप में मोटी रकम लेकर जिले में चले आते हैं। इसके बाद स्थानीय स्तर पर गांवों में फैले अपने एजेंटों के माध्यम से गरीब, मजबूर और सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
विज्ञापन


- बाल विवाह को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सूचना मिलने पर रेस्क्यू किया जाता है।
जेपी तिवारी, बाल संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें