फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक जून को बरहज करेगा मतदान, बनाई मानव शृंखला

Tue, 28 May 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में एक जून को बरहज करेगा मतदान का  मानव श्रृंखला बनाकर छात्रों
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीर रही आकर्षण में, करेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने एक जून को बरहज करेगा मतदान की मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया। ड्रोन कैमरे से मानव शृंखला की ली गई तस्वीर आकर्षण की केंद्र रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पांडेय और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक जून को बरहज करेगा मतदान मानव शृंखला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने सभी को मतदान करने और लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई। मौके पर रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, सोनाली सोनकर, खुशबू, अनूप कुमार गुप्त, सूर्यप्रकाश तिवारी, ज्योति शुक्ल, संतोष सिंह गहमरी, महेश यादव, राजेश जायसवाल, पवन विश्वकर्मा, रतन वर्मा, गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें