फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोहरे से तीन ट्रेनें निरस्त, दस गाडि़यां देर से पहुंचीं

Wed, 24 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। घने कोहरे के चलते बुधवार को भी रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। रूट की तीन ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि दस से अधिक ट्रेनें कई घंटे देर से स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर पहुंचीं। ट्रेनों की देरी का सबसे ज्यादा असर यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के बीच प्लेटफॉर्म पर ट्रेरों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण ट्रेनों की समय-सारिणी पूरी तरह बिगड़ गई है। कई ट्रेनें निर्धारित समय से तीन से छह घंटे की देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों की परेशानियां और बढ़ गईं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ठंड में सबसे अधिक प्रभावित नजर आए। बुधवार को पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस और दादर सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहीं। वही बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस दस घंटे, शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस छह घंटे, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मुंबई -गोरखपुर काशी एक्सप्रेस पांच घंटे, कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ दो घंटे, अयोध्या धाम-भटनी पैसेंजर डेढ़ घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस दो घंटे, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, छपरा-मऊ पैसेंजर पांच घंटे की देरी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी पर यात्रियों ने कहा कि लगातार कोहरे के कारण ट्रेनें आए दिन देर से आ रही हैं। इसके कारण ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए कोहरे में ट्रेनों की गति नियंत्रित की जा रही है। मौसम में सुधार होने के बाद ही रेल परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें