संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के दोगारी राजमल गांव में एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी में आग देख उसमें सो रही एक किशोरी सदमे में आ गई। अगल-बगल के लोगों ने किसी तरह आग बुझाया और लड़की को अस्पताल पहुंचाया।
दोगारी राजमल के छांगुर गोंड एक झोपड़ी गुजर बसरे करते हैं। शनिवार रात उनका परिवार खाना खा कर बाहर सो गया। झोपड़ी में उनकी बेटी रीतू गोंड सो रही थी। रात लगभग 12 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। बाहर सो रहे लोगों ने शोर मचाया और अंदर सो रही किशोरी को बाहर निकाला। आग देख किशोरी सदमे में आ गई। अगल-बगल के लोगों ने मौके पर पहुंच आग बुझाया, तब तक सारा सामान जल चुका था। लोगों ने किशोरी को सीएचसी लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने इलाज किया और कहा कि आग देख लड़की सदमे में आ गई है।