फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गेहूं लेकर घर जा रहे युवक को मनबड़ों ने पीटा, हालत गंभीर

Sun, 09 Apr 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
विज्ञापन

संववाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के पिपरा नाजिर वार्ड में सागर प्रजापति को कुछ मनबढ़ों ने लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने गए उसके चाचा को भी मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। जिसमें सागर की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पिपरा नाजिर के सागर प्रजापति शनिवार की शाम औरंगाबाद स्थित अपने खेत से गेहूं की मड़ाई कराकर घर ले आ रहा थे। इसी बीच कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी डंडों से पिटाई करने लगे। उसका चाचा ओम प्रकाश प्रजापति भतीजे को मार खाते देख दौड़े। इस पर बदमाशों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और पीटकर उन्हें घायल कर दिया। इसी दौरान एक बदमाश ने धारदार हथियार से सागर के सिर व चाचा के गर्दन पर वार कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले गए। जहां सागर को डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें